JKSSB Recruitment: जम्मू-कश्मीर बागवानी तकनीशियन और जूनियर स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
JKSSB Recruitment: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने बागवानी तकनीशियन ग्रेड- IV और जूनियर स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी जारी की है।
विस्तार
JKSSB Recruitment: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने बागवानी तकनीशियन ग्रेड- IV (Horticulture Technician Grade-IV) और जूनियर स्टेनोग्राफर (Junior Stenographer) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। JKSSB बागवानी तकनीशियन, जूनियर आशुलिपिक की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा 216 कनिष्ठ आशुलिपिक और 198 बागवानी तकनीशियन पदों के लिए आयोजित की गई है।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा शुल्क
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न/उत्तर (यदि कोई हो) के संबंध में अपनी आपत्तियां/अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । उम्मीदवार अपनी आपत्तियां पांच दिसंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दस्तावेजों और साक्ष्य के साथ अपलोड कर सकते हैं। आपत्तियां किसी अन्य माध्यम से पांच दिसंबर के बाद नहीं मान्य होंगी। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा।
यदि अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को सभी उम्मीदवारों के अनुसार संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से उसकी आपत्ति की स्वीकृति / अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
इससे पहले जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर भर्ती (Junior Engineer Recruitment) 2022 के लिए 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
JKSSB उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड- IV और स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग-इन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- JKSSB उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- संभावित स्कोर की गणना करने के लिए प्रतिक्रियाओं के साथ कुंजियों का मिलान करें।
- डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।