JKSSB Recruitment 2022 : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन
जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं को आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
JKSSB Recruitment 2022 :168 पदों पर होंगी भर्तियां
JKSSB भर्ती के माध्यम से विभाग के अंतर्गत कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। भर्ती के माध्यम से चालक, कनिष्ठ सहायक, जेल सहायक अधीक्षक समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
JKSSB Recruitment 2022 : 20 मार्च तक करें आवेदन
JKSSB भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार जितनी जल्दी हो अपना आवेदन कर लें।
पशु एवं भेड़ पालन विभाग - 10
गृह विभाग - 30
ग्रामीण विकास विभाग - 124
एआरआई ट्रेनिंग - 2
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।
6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।