फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSET registration 2024 deadline approaching at jujkset.in; here’s how to apply, read more details

JKSET Registration 2024: जेकेसेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Mon, 01 Jul 2024 06:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 01 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

JKSET Registration 2024: जम्मू विश्वविद्यालय जल्द ही यूटी जम्मू, कश्मीर और यूटी लद्दाख के लिए सहायक प्रोफेसर राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार तुरंत इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
JKSET registration 2024 deadline approaching at jujkset.in; here’s how to apply, read more details
JKSET Registration 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JKSET Registration 2024: जम्मू विश्वविद्यालय जल्द ही यूटी जम्मू, कश्मीर (JKSET) और यूटी लद्दाख (LASET) के लिए सहायक प्रोफेसर राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। योग्य उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 5 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in. के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


600 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई, 2024 है।

आवेदन सुधार विंडो 13 जुलाई को खुलेगी और 15 जुलाई, 2024 को बंद होगी। प्रवेश परीक्षा 20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। आवेदक 14 अक्टूबर से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरबीए/एएलसी-आईबी/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एससी/एसटी (i और ii)/ट्रांसजेंडर/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  www.jujkset.in. पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद, आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed