JKPSC Medical Officer Recruitment: चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि; यहां से करें पंजीकरण
JKPSC Medical Officer Registration: जम्मू और कश्मीर में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथिक) के पदों पर आवेदन करने की आज तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
JKPSC Medical Officer Registration: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथिक) के पदों पर आवेदन करने की आज, 27 मार्च आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस पद के लिए उम्मीदवार 28 से 3 मार्च, 2024 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 163 पदों को भरना है।
आयु सीमा
1 जनवरी 2024 को उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष तक और उससे अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार शैक्षणिक योगयता से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
JKPSC Medical Officer Registration: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट-जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर जाएं
- मेडिकल ऑफिसर 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।