फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC Medical Officer Allopathic Recruitment 2023 Apply online at jkpsc.nic.in

JKPSC Medical Officer Recruitment 2023: चिकित्सा अधिकारी के करीब ढाई सौ पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 14 Aug 2023 04:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 14 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

JKPSC Medical Officer Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी एलोपैथिक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
JKPSC Medical Officer Allopathic Recruitment 2023 Apply online at jkpsc.nic.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JKPSC Medical Officer Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी एलोपैथिक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार 27 से 29 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। लिखित परीक्षा 17 सितंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा श्रीनगर और जम्मू केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 247 चिकित्सा अधिकारी एलोपैथिक रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुसीमा

 01 जनवरी 2023 को अनारक्षित वर्ग के उम्मीवारों की आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एमबीबीएस या भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की पहली या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची (लाइसेंसधारी योग्यता के अलावा) के भाग-2 में शामिल मान्यता प्राप्त स्नातक चिकित्सा योग्यता का अधिकार। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।

  • अब एमओए पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed