{"_id":"61c5bcdeaa9826087b063b23","slug":"jkpsc-cce-main-exam-2021-registration-last-date-24-december-register-now-at-jkpsc-nic-in-in-sarkari-naukri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKPSC CCE Main Exam 2021: जेकेपीएससी की मुख्य परीक्षा के पंजीकरण की आज अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JKPSC CCE Main Exam 2021: जेकेपीएससी की मुख्य परीक्षा के पंजीकरण की आज अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन
Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
राहुल मानव
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल मानव
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
सार
जेकेपीएससी के 187 पदों पर संयुक्त प्रतियोगी (सीसीई) मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तारीख है। जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार, इस आधिकारिक वेबाइसट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भरें।
विज्ञापन
JKPSC CCE MAINS EXAM 2021
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी (सीसीई) मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण आज बंद हो जाएगा। संयुक्त प्रतियोगी (सीसीई) प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण करें। उम्मीदवार अब तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने से विफल रहे हैं, तो वह जल्द ही पंजीकरण करें। अगर वह मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं करेंगे, तो उन्हें इसकी लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा 14 फरवरी, 2022 को आयोजित होने की संभावना है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in में जाकर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अपना नाम, पासवर्ड और सत्यापन कोड के माध्यम से लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
जेकेपीएससी में 187 पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उसका स्कोर के आधार पर होगा। आयोग में जूनियर स्केल जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 56 पदों पर, जेके पुलिस (जी) सेवा के 71 पदों पर और जेके अकाउंट्स (जी) सर्विस के 60 पदों पर भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षा होगी। इसमें 9,300 से 34,800 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
JKPSC Combined Competitive Exam 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 30 नवंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर, 2021
- आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर, 2021
JKPSC Combined Competitive Exam 2021 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण
- सामान्य वर्ग - 1000 रुपये
- आरक्षित वर्ग - 500 रुपये
- पीएचसी उम्मीदवार - छूट
JKPSC Combined Competitive Exam 2021 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
- जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज के शीर्ष पर उपलब्ध लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अब अपनी जानकारियों को भरें और जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें और निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- विवरणों को क्रॉस चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।