JKPSC AE Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर जल शक्ति विभाग में भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें
JKPSC AE recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC AE recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के तहत जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
JKPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के कुल 36 पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के जल शक्ति विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर का अधिवास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि पीएचसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।