JKPSC AE Exam 2023: जेकेपीएससी सहायक अभियंता लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तरह करें डाउनलोड
JKPSC AE 2023 Answer Key: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल) की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आंसर-की को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC AE Exam 2023 Answer Key: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने आज, यानी 2 अक्तूबर को सहायक अभियंता (सिविल) लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर जाकर जेकेपीएससी एई परीक्षा की उत्तर कुंजी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
जेकेपीएससी सहायक अभियंता (सिविल) लिखित परीक्षा 2 अक्तूबर को आयोजित की गई थी और आज ही इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
5 अक्तूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
जेकेपीएससी एई अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक का समय है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा नियंत्रक, जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
पता करें परीक्षा का संभावित स्कोर
उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए JKPSC AE Provisional Answer Key 2023 का उपयोग कर सकते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग जेपीएससी एई अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Written Examination for the post of Assistant Engineer (Civil) in Jal Shakti Department, 2023 - Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- जेकेपीएससी एई उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आएगी।
- उत्तर कुंजी को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।