फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JIPMER recruitment for nursing Officer post apply on jipmer.edu.in to get more details

JIPMER: जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में 433 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 22 Nov 2022 09:49 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 09:49 AM IST
सार

JIPMER: जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
JIPMER recruitment for nursing Officer post apply on jipmer.edu.in to get more details
JAWAHARLAL INSTITUTE OF POSTGRADUATE MEDICAL EDUCATION & RESEARCH - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JIPMER: जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट  www.jipmer.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेतन 44900 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के स्तर 7 से अनुसार दिया जाएगा।  
विज्ञापन

 JIPMER: पदों का विवरण

नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों में से अनारक्षित के लिए 175, ईडब्ल्यूएस के लिए 43, ओबीसी के लिए 116, एससी के लिए 66 और एसटी के लिए 33 पद हैं। 

 JIPMER:  आयु सीमा

पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 01.12.2022 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। 

JIPMER: आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
  •  पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 01.12.2022 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रत्येक पद से संबंधित आयु, अर्हता, अनुभव, शुल्क, परीक्षा प्रणाली/भुगतान माध्यम और पात्रता की अन्य शर्तें आदि विवरण जिपमेर वेबसाइट www.jipmer.edu.in पर उपलब्ध है।
  • विज्ञापन
  • अनंतिम रूप से ऑनलाइन पंजीकरण  07.11.2022 से शुरू हो चुका है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01.12.2022 शाम 04.30 बजे तक है।

JIPMER: नर्सिंग अधिकारी के लिए योग्यता अनुभव

  • भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग/बी.एससी. नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान/ विश्वविद्यालय से बी.एससी. (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  राज्य/भारतीय नर्सिंग परषिद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।
  • भारतीय नर्सिंग परिषद/मान्यता प्राप्त राज्य नर्सिंग परिषद संस्थान/बोर्ड या परिषद से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा।
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग परषिद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed