JIPMER Recruitment 2024: जिपमर में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा आवेदन
JIPMER Professor Recruitment 2024: जिपमर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई। यह 25 अक्तूबर से शुरू होगी। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMER Recruitment 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 80 पदों को भरा जाएगा। इसमें प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 25 अक्तूबर से JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2024 है।
JIPMER Vacancy 2024: रिक्ति विवरण
जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी
- प्रोफेसर: 26 पद
- सहायक प्रोफेसर: 35 पद
जेआईपीएमईआर, कराईकल
- प्रोफेसर: 2 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर: 17 पद
आयु सीमा
- प्रोफेसर: अंतिम तिथि अर्थात 21.11.2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं
- सहायक प्रोफेसर: अंतिम तिथि अर्थात 21.11.2024 को 50 वर्ष से अधिक नहीं
पात्रता मानदंड जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
आवेदन कहां भेजें?
अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासन 4 (संकाय विंग) द्वितीय तल, प्रशासनिक ब्लॉक, जेआईपीएमईआर धन्वंतरि नगर, पुडुचेरी 605 006 को तथा सॉफ्ट कॉपी facrectt2024@jipmer.ac.in पर आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेज सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में व्यक्तिगत साक्षात्कार और ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शामिल होगी। कराईकल के लिए चयनित उम्मीदवारों को JIPMER कराईकल परिसर में काम करने के लिए नियुक्त किया जाएगा और उन्हें JIPMER पुडुचेरी परिसर में अपना स्थानांतरण मांगने का कोई अधिकार नहीं होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये + लेनदेन शुल्क और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये + लेनदेन शुल्क है। पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।