फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JIPMER Recruitment 2022 for 143 various posts know how to apply here sarkari naukri

JIPMER Recruitment 2022: इस संस्थान में 100 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 06 Mar 2022 08:39 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 08:39 AM IST
सार

JIPMER Recruitment 2022: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी पसंद के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च, 2022 से शुरू होगी। 

विज्ञापन
JIPMER Recruitment 2022 for 143 various posts know how to apply here sarkari naukri
JIPMER Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JIPMER Recruitment 2022: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा मौका सामने आया है। जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने नर्सिंग अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं और योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस संस्थान में नौकरी को लेकर इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

JIPMER Recruitment 2022: 10 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
JIPMER में नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JIPMER Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी, मेडिकल लेबोरेटरी एडमिनिस्ट्रेटिव टेक्नॉलॉजिस्ट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, जेई और स्टेनो समेत कई अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 143 निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

JIPMER Recruitment 2022: जरूरी पात्रता
JIPMER भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आयु-सीमा भी पदों की अनुसार ही हैं।

  • नर्सिंग अधिकारी- अधिकतम 35 वर्ष
  • तकनीकी सहायक- अधिकतम 27 वर्ष
  • अन्य पदों के लिए-  30 वर्ष

JIPMER Recruitment 2022: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य और ईडब्लूएस वर्ग के लिए- 1500 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
  • ओबीसी वर्ग के लिए- 1500 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
  • एससी और एसटी वर्ग के लिए- 1200 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
  • दिव्यांग वर्ग के लिए- कोई शुल्क नहीं।

JIPMER Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं अहम तारीखें

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 मार्च, 2022
  2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 30 मार्च, 2022
  3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 11 अप्रैल, 2022
  4. भर्ती परीक्षा की तारीख- 17 अप्रैल, 2022

JIPMER Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी पसंद के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च, 2022 से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed