फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JIPMER Recruitment 2020 professor posts vacant last date extended

JIPMER: फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, शिक्षक बनने का अब भी है मौका

Sun, 14 Jun 2020 04:53 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 14 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
JIPMER Recruitment 2020 professor posts vacant last date extended
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर, एडिशनल, प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2020 थी लेकिन इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। अब उम्मीदवार 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथि, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि से अवगत होकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करें। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रांरभिक तिथि : 26 मार्च, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 24 जून, 2020

आयु सीमाः
  • प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • एडिशनल प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • एसोसिएट प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • सहायक प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।

पदों का विवरणः
पद का नामः      
  1. प्रोफेसर- 20 पद
  2. एडिशनल प्रोफेसर- 22 पद
  3. एसोसिएट प्रोफेसर- 33 पद
  4. सहायक प्रोफेसर - 63 पद

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें। 

आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्ट और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed