फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: Apply Today Before Deadline Ends; Apply Online via Direct Link

Home Guard Vacancy 2025: झारखंड होमगार्ड भर्ती में आवेदन की आज अंतिम तिथि; अभी इस लिंक से भर दें फॉर्म

Wed, 16 Jul 2025 10:18 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। योग्य उम्मीदवार 1614 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: Apply Today Before Deadline Ends; Apply Online via Direct Link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Home Guard Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और झारखंड में रहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा 1614 पदों पर होमगार्ड की भर्ती निकाली गई है और आज 16 जुलाई 2025 इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द recruitment.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और किसी भी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया दोबारा खुली थी

आपको बता दें कि यह आवेदन विंडो दूसरी बार 9 जुलाई 2025 को खोली गई थी, जिससे वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले मौका चूक दिया था, अब आवेदन कर सकें। लेकिन आज अंतिम दिन है, इसलिए देर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रिक्त पदों का विवरण 

  • ग्रामीण गृह रक्षक- 1276 पद
  • शहरी गृह रक्षक- 338 पद

नियुक्ति क्षेत्र: कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।

होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpotalhg.egovran.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed