फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jammu Kashmir Sarkari Job in Health Department For 1612 Posts Apply Online Now at hme.jk.gov.in 

Sarkari Naukri 2022: इस राज्य में 1600 से अधिक पदों पर निकलीं सरकारी भर्ती, 1 लाख 23 हजार तक मिलेगा वेतन

Wed, 25 May 2022 03:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 25 May 2022 03:17 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2022: जम्मू-कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 1612 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Sarkari Job in Health Department For 1612 Posts Apply Online Now at hme.jk.gov.in 
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

J&K Sarkari Jobs: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (HMED) की ओर से जल्दी ही प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hme.jk.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

J&K Sarkari Jobs: इतने पदों पर होगी भर्ती
जम्मू-कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 1612 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर के दो नए मेडिकल कॉलेज के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रशासित प्रदेश के हंदवाड़ा तथा उधमपुर जिले में नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, लैब तकनीशियन, स्टेनो और स्टोर कीपर आदि के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2022: बंपर वेतन मिलेगा
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बंपर वेतन भी मिलेगा। प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख 23 हजार 100, असोसिएट प्रोफेसर के पद पर 78, 800, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर उम्मीदवारों के लिए 67, 700 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 812

  • हंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए रिक्त पदों की संख्या- 806
  • उधमपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिक्त पदों की संख्या- 806

 

J&K Sarkari Jobs: कब से कर सकेंगे आवेदन?
जम्मू-कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अब तक आवेदन के लिंक को एक्टिवेट करने की तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन जल्द ही शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed