फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jammu and Kashmir Public Service Commission To make corrections in the application form from 06th to 08th Nove

JKPSC PO Recruitment: जेकेपीएससी पीओ की आवेदन प्रक्रिया समाप्त, आज से कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

Sun, 06 Nov 2022 01:15 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sun, 06 Nov 2022 01:15 PM IST
सार

JKPSC PO Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु 01 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Public Service Commission To make corrections in the application form from 06th to 08th Nove
JKPSC Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JKPSC PO Recruitment: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पांच नवंबर को खत्म हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JKPSC PO Recruitment:  आज से आवेदन सुधार
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में किया गया था। आयोग ने आवेदन के लिए आखिरी तारीख 05 नवंबर, 2022 निर्धारित की थी। उम्मीदवारों को 06 से 08 नवंबर, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

JKPSC PO Recruitment:  इतने पदों पर होनी है भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 


 
विज्ञापन

JKPSC PO Recruitment:  शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु 01 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये तो वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

JKPSC PO Recruitment:  कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आप आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकालकर रख लें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed