फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   iti recruitment 2020 bihar government iti recruitment know more details

बिहार: सरकारी आईआईटी में बंपर भर्तियां, हजारों पदों को जाना है भरा

Wed, 22 Jul 2020 05:46 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Jul 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
iti recruitment 2020 bihar government iti recruitment know more details
जॉब्स - फोटो : Social Media

बिहार में सरकारी आईआईटी में बंपर पदों पर रिक्तियां भरी जानी हैं। यहां लगभग 2500 पदों को चरणवार तरीके से भरा जाना है। बताया जा रहा है कि श्रम विभाग ने इन पदों को भरने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन पदों को सरकारी आईआईटी के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए जल्द भरा जाना है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां: नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट, सब- इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक हो रही हैं बंपर भर्तियां
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 149 सरकारी आईटीआई में हर साल लगभग 25 हजार युवाओं का नामांकन लिया जाता है।  इस हिसाब से इन आईआईटी संस्थानों में 2700 इंस्ट्रक्टर, 535 ग्रुप इंस्ट्रक्टर, 325 प्राचार्य एवं उप प्राचार्य संवर्ग के पदाधिकारियों की जरूरत है। इनकी सहायता के लिए 850 लिपिक संवर्ग के कर्मियों का पद भी सृजित है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अभी 2700 इंस्ट्रक्टर के बदले सिर्फ 218 नियमित और 212 कांट्रेक्ट इंस्ट्रक्टर कार्यरत हैं। इनके पर्यवेक्षण के लिए 535 ग्रुप इंस्ट्रक्टर के बदले 261 ही कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-असम में असिस्टेंट इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन के तीन दिन बाकी, दिल्ली पुलिस में 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के मौके

आईआईटी में इन पदों को भरने के लिए श्रम संसाधन विभाग समीक्षा भी कर चुका है। जिसमें पया गया है कि इन पदों के खाली रहने से कौशल विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जल्द ही बिहार में सरकारी आईआईटी में बंपर पदों को भरा जाएगा। अधिकारियों का भी मानना है कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed