ITBP recruitment 2022: आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल के 23 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल के 23 पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता ) 2022 के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर दी गई रिक्तियों के लिए आवेदन 11 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं।
23 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती का उद्देश्य कुल 23 खाली पड़े पदों को भरना है, जिनमें से 20 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 3 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। उम्मीदवारों की उम्र ग्यारह नवंबर 2022 को 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या एक विषय के रूप में मनोविज्ञान के साथ समकक्ष या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या समकक्ष के साथ डिग्री होनी चाहिए।।
आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले itbpolice.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'नए उपयोगकर्ता पंजीकरण' पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- आखिर में आवेदन का फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट रख लें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
- पहले चरण में पीईटी / पीएसटी
- दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी।
- तीसरे चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेज का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।