फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Constable Open Recruitment Rally 2023 know posts,salary qualification details

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर खुली भर्ती रैली, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

Thu, 05 Oct 2023 12:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। यह खुली भर्ती रैली है।

विज्ञापन
ITBP Constable Open Recruitment Rally 2023 know posts,salary qualification details
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ITBP Constable Open Recruitment Rally 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। यह भर्ती ओपन रैली प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन

ITBP Recruitment रिक्तियों का विवरण

आईटीबीपी का यह भर्ती अभियान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 620 कॉन्स्टेबल पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। यहां राज्यवार पदों का विवरण देख सकते हैं। 

  • सिक्किम: 186 पद

  • अरुणाचल प्रदेश: 250 पद

  • उत्तराखंड: 16 पद

  • हिमाचल प्रदेश: 43 पद

  • लद्दाख: 125 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

ITBP Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

ITBP Recruitment आयु सीमा

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए।

ITBP Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईएसएम, और महिला उम्मीदवारों को आवेदन से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed