फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   It is difficult to issue admit card of such candidates-safalta

Delhi Constable Exam 2022: ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होना है मुश्किल, जानें क्या है पूरी बात

Wed, 17 Aug 2022 06:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 17 Aug 2022 06:17 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में इस वक्त हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन सभी भर्तियों के लिए CBT का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है।
 

विज्ञापन
It is difficult to issue admit card of such candidates-safalta
ssc recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। दिल्ली पुलिस की इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने में किया जाना है। इन भर्तियों में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटरऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर होने वाली भर्ती शामिल है। अभ्यर्थियों से हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए 17 मई 2022 से 16 जून के बीच जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचेहुए समय मे इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होना है मुश्किल :

इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड SSC नहीं जारी कर सकती है। दरसअल हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), इनतीनों भर्तियों में शामिल होने के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऐसा स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना था, जो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो।यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के होना चाहिए था। साथ ही फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अपना फोटो इन तयनियमों के अनुसार नहीं अपलोड किया है, उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है और उनका एडमिट कार्ड जारी होना मुश्किल है।

विज्ञापन

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड :

SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच कियाजाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए CBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों पर भर्ती के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर 2022 को होगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले तथा उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से चारदिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed