फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO Recruitment 2021: If you have also passed the tenth exam then you can apply for this recruitment, you will get more than 60 thousand salary in a month-safalta

ISRO Recruitment 2021: अगर आप भी पास कर चुके हैं दसवीं की परीक्षा तो कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी महीने में सैलरी

Tue, 31 Aug 2021 12:16 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 31 Aug 2021 12:16 PM IST
सार

इन दिनों दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन यानी (ISRO) ने इसरो लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर में विभिन्न पदों में हो रही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए कोई अभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।  

विज्ञापन
ISRO Recruitment 2021: If you have also passed the tenth exam then you can apply for this recruitment, you will get more than 60 thousand salary in a month-safalta
इसरो - फोटो : social media

विस्तार

अक्सर दसवीं परीक्षा पास कर चुके युवा सरकारी नौकरी की तलाश करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए वे कई तरह के प्रयास भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में 10वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी पाने का सबसे शानदार करियर ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिसके बाद अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी के सपने को बेहद ही आसानी से साकार बना सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के इसरो लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक, रसोइया, फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसरो द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए कोई भी दसवीं पास उम्मीदवार जो कि अन्य अधिमानी योग्यताओं को पूरा करता हो आवेदन कर सकता है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता और आयुसीमा उम्र

  • भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक और रसोइया के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। 
  • फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इन पदों पर आवेदन करने के अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों के पास दसवीं पास होने के साथ पदों के हिसाब से जरूरी अनुभव भी होना आवश्यक है।

क्या है आवेदन की आखिरी तारीख 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए 24 अगस्त 2021 से 06 सितंबर तक मौका दिया गया है। 

विज्ञापन

चयन के बाद अभ्यर्थी को कितनी मिलेगी सैलरी

व्हीकल ड्राइवर- 19900- 63200 प्रति माह। 
कुक- 19900- 63200 प्रति माह। 
फायरमैन- 19900- 63200 प्रति माह। 
कैटरिंग अटेंडेंट- 18000- 56900 प्रति माह। 

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed