फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO IPRC Admit Card 2023 for CBT out download at iprc.gov.in

ISRO IPRC Admit Card 2023: विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 06 Sep 2023 07:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 06 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

ISRO IPRC Admit Card 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विभिन्न पदों के लिए आईपीआरसी भर्ती का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।

विज्ञापन
ISRO IPRC Admit Card 2023 for CBT out download at  iprc.gov.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ISRO IPRC Admit Card 2023 Out: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन और अन्य के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का आईपीआरसी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर को देश भर के 14 शहरों में आयोजित होने वाली है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू हुई और 24 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।

  • “विज्ञापन संख्या आईपीआरसी/आरएमटी/2023/01 दिनांक 26/03/2023” के तहत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

इसरो की यह भर्ती परीक्षा 62 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी  परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed