{"_id":"67fe2725cc26985f450b36f0","slug":"ippb-recruitment-job-opportunity-in-india-post-payments-bank-last-date-soon-selection-without-examination-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का मौका! अंतिम तिथि नजदीक; बिना परीक्षा के होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का मौका! अंतिम तिथि नजदीक; बिना परीक्षा के होगा चयन
Tue, 15 Apr 2025 03:00 PM IST
शिवम गर्ग
IPPB Recruitement: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का मौका! अंतिम तिथि नजदीक; बिना परीक्षा के होगा चयन
IPPB Recruitement: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का मौका! अंतिम तिथि नजदीक; बिना परीक्षा के होगा चयन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 15 Apr 2025 03:00 PM IST
सार
IPPB Vacancy 2025: आईपीपीबी ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ कंप्लायंस ऑफिसर और इंटरनल ओम्बड्समैन जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
IPPB Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में ऑफिसर लेवल पर कई पदों के लिए भर्ती जारी है। अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है। आईपीपीबी ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ कंप्लायंस ऑफिसर और इंटरनल ओम्बड्समैन जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
IPPB Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में कुल तीन प्रमुख पदों के लिए भर्ती हो रही है। ये पद हैं:| विभाग | पद | रिक्तियां |
| कंप्लायंस | चीफ कंप्लायंस ऑफिसर | 01 |
| ऑपरेशंस | चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर | 01 |
| इंटरनल ओम्बड्समैन | इंटरनल ओम्बड्समैन | 01 |
IPPB Bank Jobs 2025: योग्यता
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में भर्ती के लिए विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चीफ कंप्लायंस ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके अलावा, सीए/सीएस/एमबीए फाइनेंस या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम 18 साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है।चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद के लिए भी उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और इसके साथ ही उन्हें कम से कम 18 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इस पद पर कार्य अनुभव की आवश्यकता है, जिससे उम्मीदवार की कार्य क्षमता का मूल्यांकन किया जा सके।
वहीं, इंटरनल ओम्बड्समैन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो शेड्यूल कमर्शियल बैंक या फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी संस्थान से रिटायर्ड या डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर के पद पर कार्यरत रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPPB 2025: आयु सीमा
चीफ कंप्लायंस ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 38 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, इंटरनल ओम्बड्समैन पद के लिए उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 मार्च 2025 से की जाएगी।चयन प्रक्रिया- शर्तें
चयन इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, ऑनलाइन टेस्ट जैसी प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। चीफ कंप्लायंस ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के कार्यकाल की अवधि 3 साल होगी, जिसे दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं इंटरनल ओम्बड्समैन का कार्यकाल तीन साल होगा।आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के दौरान 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य पदों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है।इच्छुक उम्मीदवार IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है, इसलिए इसे समय से पहले भरना सुनिश्चित करें।