फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IPPB Executive Recruitment 2025 for gradutes, Apply for 348 GDS posts at ippbonline.com till Oct 29

IPPB: ग्रेजुएट्स के लिए बिना परीक्षा 348 पदों पर सीधी भर्ती, 30000 होगा मासिक वेतन; अभी भर दें फॉर्म

Mon, 27 Oct 2025 05:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

IPPB Executive Recruitment 2025: ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 348 एग्जिक्युटिव पदों पर भर्ती चल रही है। चयन मेरिट के आधार पर होगा और वेतन 30,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि बेहद करीब है।
 

विज्ञापन
IPPB Executive Recruitment 2025 for gradutes, Apply for 348 GDS posts at ippbonline.com till Oct 29
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, IPPB Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IPPB Executive Recruitment 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपके लिए शानदार अवसर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने एग्जिक्युटिव भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत देशभर में 348 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) एग्जिक्युटिव पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन


यह अवसर उन स्नातकों के लिए है जो सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में स्थिर करियर की तलाश कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 को समाप्त होने वाली है। उम्मीदवार ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ग्रेजुएशन में अंकों के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट-आधारित है। उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होगा। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

यह नियुक्तियां आईपीपीबी के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संचालन को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। कुल 348 रिक्तियों में उत्तर प्रदेश में 40, मध्य प्रदेश में 29, महाराष्ट्र और गोवा में 32 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने संबंधित डाक सर्कल के अनुसार आवेदन करना होगा।

पात्रता के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक 20 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपये और SC/ST/PwBD वर्ग के लिए 150 रुपये तय किया गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed