फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Recruitment 2024: apply for Diploma and Non-Engineering Graduate Apprentices 240 posts, check details

IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में आ गई है भर्ती! नॉन इंजीनियर और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए जल्द करें आवेदन

Thu, 07 Nov 2024 11:15 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 07 Nov 2024 11:15 AM IST
सार

IOCL Recruitment 2024: यदि आप अच्छी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका है, क्योंकि इंडियन ऑयल अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2024: apply for Diploma and Non-Engineering Graduate Apprentices 240 posts, check details
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई ने विभिन्न विषयों में अप्रेंटिसशिप लिए ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विषयों में डिप्लोमा और गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 240 पदों को भरना है, जिसमें गैर-इंजीनियरिंग स्नातक प्रशिक्षु के लिए 120 पद और डिप्लोमा (तकनीशियन) अप्रेंटिस के लिए 120 पद शामिल है। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
  • स्नातक (गैर-इंजीनियरिंग) प्रशिक्षु के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। 
  • तकनीशियन प्रशिक्षु पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कला/विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी/बीए/बीएससी,/बीबीएम/बीकॉम/बीबीए/बीसीए आदि में पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए।


आयु सीमा
आईओसीएल अपरेंटिस 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अपरेंटिसशिप नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

इतना मिलेगा वेतन
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 10500 रुपये वेतन दिया जाएगा। मिलेगा। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को 11500 रुपये मंथली वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
इन पदों पर चयन के लिए बोर्ड ऑनलाइन आवेदनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित अनुशासन में मूल निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा और उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

ऐसे करें आवेदन
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि के साथ ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पृष्ठ पर जाने के लिए अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड [USER ID: STNCHC000034] का चयन करें।
  • रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां jpg प्रारूप में अपलोड करें (आकार 50 KB से अधिक नहीं)।
  • सभी विवरणों की पुष्टि करने के बाद अपना आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed