फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Recruitment 2021 Indian Oil Corporation Limited starts bumper recruitment, 10th pass can also apply

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली है बंपर भर्ती, दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 06 Nov 2021 02:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 02:08 PM IST
सार

IOCL Recruitment 2021: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है। वहीं सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2021 Indian Oil Corporation Limited starts bumper recruitment, 10th pass can also apply
IOCL Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में सुनहरा अवसर सामने आया है। कंपनी ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। भर्ती में जारी कुल रिक्त पदों की संख्या 527 है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2021 है। 

विज्ञापन


आईओसीएल भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भर्ती के अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। इनमें से कुछ पदों पर 10वीं, 12वीं पास और स्नातक पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईटीआई और पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है। वहीं सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं है।  
विज्ञापन


आईओसीएल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्राप्त अंको के आधार पर कंपनी मेरिट सूची तैयार करेगी, इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल के बरौनी, गोवा, हाटी, हल्दिया, गुजरात, पीआरपीसी, मथुरा, डिगबोई, पानीपत, पारादीप और बोंगाई गांव की इकाइयों में नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसीएल भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक पोर्टल www.iocrefrecruit.in पर जाएं। यहां नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें आवेदन पत्र का लिंक मिल जाएगा। इसके बाद उन्हें जानकारीयों को भरकर आवेदन करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed