फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Junior Operator Recruitment 2025: Application deadline extended to February 28 at iocl.com; check exam pa

IOCL Jobs 2025: इंडियन ऑयल में जूनियर ऑपरेटर की भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Sat, 22 Feb 2025 04:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Feb 2025 04:32 PM IST
सार

IOCL Junior Operator Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जूनियर ऑपरेटर भर्ती की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IOCL Junior Operator Recruitment 2025: Application deadline extended to February 28 at iocl.com; check exam pa
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर के ढेरों पदों पर आवेदन की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2025 थी, जो उम्मीदवार जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट के पदों के लिए पंजीकरण करने में रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (ibpsonline.ibps.in) पर जाकर  28 फरवरी, 2025 को रात 11:55 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 246 पदों को भरना है, जिसमें जूनियर ऑपरेटर/ग्रेड-1 के लिए 215 पद, जूनियर अटेंडेट के लिए 23 और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए 8 पद शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट), इलेक्ट्रिशनय/मैकेनिस्ट/फिटर/मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम/वायरमैन/मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड ईएसएम आदि होना चाहिए।

उम्मीदवारों के पास 1 साल का अनुभव होना भी आवश्यक है। जूनियर अटेंडेंट के लिए 12वीं पास और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए स्नातक पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल होगा, उसके बाद पद के आधार पर या तो कौशल /प्रवीणता/शारीरिक परीक्षण (SPPT) या कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) होगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा, जिसे 120 मिनट के भीतर पूरा करना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

जूनियर ऑपरेटर और जूनियर अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को 23,000-78,000 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी। वहीं जूनियर बिजनेस असिस्टेंट को प्रति माह 25,000-1,05,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed