Government Job Exam: इस राज्य में भर्ती परीक्षा के दौरान चार घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, पढ़ें पूरी डिटेल
भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार घंटे तक बंद रहेगा इंटरनेट
असम में भर्ती बड़े स्तर की भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार परीक्षा आयोजित होने वाले जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।
ग्रेड 03 और 04 की परीक्षा
असम सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ग्रेड-3 और ग्रेड-4 परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से करीब 30 हजार पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीएम सरमा ने ट्वीट कर के भी इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि लगभग 30,000 ग्रेड III और IV पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, डीसी और अन्य हितधारकों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। 21 अगस्त, 28 और 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में लगभग 14 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।