IB Recruitment 2022: आईबी में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन
IB Recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि मंत्रालय ने आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IB Recruitment 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
इंटेलिजेंस ब्यूरो में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि मंत्रालय ने आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि आवेदन ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं, इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवारों को अपना आवेदन आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा। हमने इस खबर में नीचे नोटिफिकेशन के लिंक को साझा किया है।
IB Recruitment 2022: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 766 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं- Intelligence Bureau Recruitment
- एसीआईओ I: 70 पद
- एसीआईओ II: 350 पद
- जेआईओ I: 70 पद
- जेआईओ II: 142 पद
- एसए: 120 पद
- हलवाई कम कुक: 9 पद
- केयरटेकर: 5 पद