फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indo Tibetan Border Police Force invited online applications for recruitment to Head Constable and Constable i

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल-कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, 29 अक्तूबर से करें आवेदन

Thu, 27 Oct 2022 04:53 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 27 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

ITBP Motor Mechanic Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने मोटर मैकेनिक में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Indo Tibetan Border Police Force invited online applications for recruitment to Head Constable and Constable i
ITBP Constable Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ITBP Motor Mechanic Vacancy 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo Tibetan Border Police Force) ने ग्रुप सी में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 29 अक्तूबर से 27 नवंबर तक भर्ती के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  ITBP भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 186 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 28 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल के लिए और 158 कॉन्स्टेबल के लिए हैं। 

विज्ञापन

ग्रुप सी में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्स्टेबल(मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 27 नवंबर, 2022 तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है। इसेक साथ ही कॉन्स्टेबल के लिए 12वीं पास और मोटर मैकेनिक में सर्टिफिकेट के साथ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का अनुभव/डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं हेड कॉन्स्टेबल के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ITBP Motor Mechanic Vacancy 2022: तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में पीईटी (Physical Efficiency Test) / पीएसटी (Physical Standard Test) परीक्षण पास करना होगा। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा, अभ्यास (कौशल) परीक्षा, मेरिट सूची और तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। 


 

विज्ञापन

ITBP Motor Mechanic Vacancy 2022: आवेदन शुल्क का विवरण

यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है।  अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
 

ITBP Motor Mechanic Vacancy 2022: ऐसे करें आवेदन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आईटीबीपी मोटर मैकेनिक अधिसूचना 2022 पात्रता की जांच करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें एवं फॉर्म को जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed