फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   indian territorial army hiring officers territorial army officer recruitment 2021

Indian Army Recruitment 2021: सेना में सीधे लेफ्टिनेंट बनना चाहते हैं तो तुरंत करें आवेदन, स्नातक न चूकें

Thu, 19 Aug 2021 05:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

हालांकि, टेरीटोरियल आर्मी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 19 अगस्त ही है। इसलिए अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे तुरंत आवेदन करें। 

विज्ञापन
indian territorial army hiring officers territorial army officer recruitment 2021
टेरीटोरियल आर्मी भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के प्रादेशिक सेना विभाग ने गैर-विभागीय अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रादेशिक सेना के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, टेरीटोरियल आर्मी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 19 अगस्त ही है। इसलिए अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे तुरंत आवेदन करें।

विज्ञापन


प्रादेशिक सेना में चयनित उम्मीदवारों के वेतन, भत्ते, और विशेषाधिकार नियमित सेना के अधिकारियों के समान होंगे। हालांकि, प्रादेशिक सेना एक वर्ष में दो महीने के प्रशिक्षण के साथ एक पार्ट टाइम कॉन्सेप्ट यानी अंशकालिक सेवा अवधारणा है।
विज्ञापन


टेरीटोरियल आर्मी भर्ती के लिए प्राथमिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है। चयन के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को रुपये 56,100 और 1,77,500 रुपये वेतनमान के आधार पर तनख्वाह प्रदान की जाएगी। प्रादेशिक सेना भर्ती आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 20 जुलाई से शुरू हो गई है। जबकि आवेदन की आखिरी तिथि 19 अगस्त, 2021 तक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टेरीटोरियल आर्मी भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया
गौरतलब है कि प्रादेशिक सेना भर्ती में चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होती है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा में ओएमआर शीट आधारित दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में तर्क और प्राथमिक गणित से प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-2 में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न आते हैं।

परीक्षा के लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे की अवधि दी जाएगी। परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
 

टेरीटोरियल आर्मी अधिकारी भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

  • प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके स्वयं का रजिस्ट्रेशन करें।
  • एक बार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट हो जाने पर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • अपनी नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतिलिपि अपलोड करें।
  • 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ शुल्क भुगतान की एक प्रति डाउनलोड करें।

टेरीटोरियल आर्मी अधिकारी भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता
: आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन भरने के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त, 2021 के दिन आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed