फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: Apply Online for 260 Officer Posts from Jan 24

Indian Navy SSC: नौसेना में अधिकारी बनने का मौका, 260 पदों पर शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती; इस दिन से करें पंजीकरण

Thu, 15 Jan 2026 06:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 06:51 PM IST
सार

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 260 पदों पर भर्ती निकली है। चयन एसएसबी इंटरव्यू के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट पद पर आकर्षक वेतन और भत्ते मिलेंगे। पंजीकरण शुरू होने की तारीख समेत सभी जरूरी जानकारी नीचे उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: Apply Online for 260 Officer Posts from Jan 24
भारतीय नौसेना - फोटो : PIB (फाइल)

विस्तार

Indian Navy SSC Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत 260 अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती इंजीनियरिंग, विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकांश पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सबमरीन टेक्निकल शाखा केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई है।

इंडियन नेवी एसएससी भर्ती के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
  • प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू: जनवरी 2027
विज्ञापन
विज्ञापन

किन शाखाओं (ब्रांच) में होगा चयन?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 260 पद विभिन्न शाखाओं और कैडर में भरे जाएंगे। इनमें कार्यकारी शाखा (Executive Branch), पायलट (Pilot), नौसैनिक वायु संचालन अधिकारी (Naval Air Operations Officer), एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC), लॉजिस्टिक्स, शिक्षा (Education), इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और सबमरीन टेक्निकल शाखा (Submarine Technical Branch) शामिल हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता शाखा के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक (BE/B.Tech) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

इसके अलावा कुछ विशेष शाखाओं के लिए बीएससी (B.Sc), बीकॉम (B.Com), एमएससी (M.Sc), एमए (M.A), एमबीए (MBA) और एमसीए (MCA) जैसी योग्यताएं भी मान्य की गई हैं। कई पदों पर आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं में भी कम से कम 60 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है।

  • बीई/बीटेक/बीएससी/बीकॉम/एमएससी/एमए/एमबीए/एमसीए वाले आवेदन कर सकते हैं।
  • डिग्री में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • 10वीं और 12वीं में भी कम से कम 60 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी।

आयु सीमा के नियम

उम्मीदवार की आयु सीमा पद और शाखा के अनुसार तय की गई है। सामान्य रूप से उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। हालांकि पायलट, एटीसी (ATC) और शिक्षा शाखा के लिए जन्म तिथि से जुड़े नियम अलग लागू होंगे, जिनकी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी गई है।

वेतन और भत्तों की जानकारी

भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी को आकर्षक वेतन और कई सुविधाएं दी जाती हैं। चयन के बाद सब लेफ्टिनेंट पद पर कुल वेतन लगभग 1,25,000 रुपये प्रति माह तक होता है।

इसके अलावा, पायलट और नौसैनिक वायु संचालन अधिकारी को 31,250 रुपये का फ्लाइंग भत्ता (Flying Allowance) मिलेगा। सबमरीन शाखा के अधिकारियों को विशेष सबमरीन भत्ता (Submarine Allowance) भी दिया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देखें...

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

एसएससी ऑफिसर भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार (SSB Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

एसएसबी में सफल उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) जारी होगी। एनसीसी ‘सी’ प्रमाण पत्र (NCC ‘C’ Certificate) धारकों को शॉर्टलिस्टिंग में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed