{"_id":"63da8cb73f08b40dd32981f3","slug":"indian-navy-agniveer-admit-card-2023-out-know-how-to-download-at-joinindiannavy-gov-in-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 Out: भारतीय नेवी अग्निवीर भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 Out: भारतीय नेवी अग्निवीर भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 01 Feb 2023 09:36 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:36 PM IST
सार
Navy Agniveer Admit Card 2023: भारतीय नेवी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
INDIAN NAVY
- फोटो : Social Media
विस्तार
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर, एमआर प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
नेवी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए और 100 अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 फरवरी से 09 फरवरी, 2023 तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "INET - AGNIVEER - 01/2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
Indian Navy Recruitment 2022 यह है पदों की संख्या
बता दें कि इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।