ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सीधा चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICG Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय तटरक्षक, मुख्यालय तटरक्षक क्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार ने इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर और प्रथम श्रेणी लस्कर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 12 से 18 मार्च, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है।
ICG Recruitment 2022: कब तक करना होगा आवेदन?
भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सीधा चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु-सीमा, आवेदन की प्रक्रिया और अन्य जानकारी को भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है।
भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 12 मार्च, 2022 (रोजगार समाचार में)
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- आवेदन शुरू होने के 30 दिन के भीतर।
ICG Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
- इंजन ड्राइवर के लिए पदों की संख्या - 7 (सामान्य वर्ग के लिए- 4 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-2 पद)
- सारंग लस्कर के लिए पदों की संख्या - 7 (सामान्य वर्ग के लिए- 5 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-1 पद)
- लस्कर प्रथम श्रेणी के लिए पदों की संख्या - 2 (सामान्य वर्ग के लिए- 2 पद)
ICG Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन पत्र को इस पते पर भेज दें - Post Box No. 716, Haddo Post, Port Blair- 744102.