फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army TES 54 January 2026: Apply Now for Technical Entry Scheme and Secure Your Spot in the Army

Indian Army TES 54 January 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, टीईसी जनवरी बैच के लिए आवेदन शुरू

Tue, 13 May 2025 04:28 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 13 May 2025 04:28 PM IST
सार

Indian Army job: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2026 बैच में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Army TES 54 January 2026: Apply Now for Technical Entry Scheme and Secure Your Spot in the Army
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Indian Army TES January 2026: भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत जनवरी 2026 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत और इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से कुल 90 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के बाद सीधे सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं।

भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2026 बैच में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी 12 जून 2025 ही है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा जेईई (मेन) 2025 में उपस्थित हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 2 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर टीईएस 54 परीक्षा बैच 2025 के लिए आवेदन करना है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन जेईई (मेन) स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में स्थायी कमीशन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • यहां आप अपनी जानकारी भरकर खाता बनाएं।
  • इसके बाद सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अब जरूरी दस्तावेज जैसे 12वीं प्रमाणपत्र और फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed