12वीं पास के लिए भारतीय सेना में नौकरी का मौका, सैलरी 56 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका है। टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स-40 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 14 जून से पहले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
भारतीय थल सेना
कुल पद- 90
वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in
विवरण: 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स-40
शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विषयों के साथ न्यूनतम 70% अंकों से 12वीं उत्तीर्ण।
आयु सीमा : 16.5 वर्ष से लेकर 19.5 वर्ष के बीच
वेतनमान: रुपये 56100- 1,77, 500 / (प्रशिक्षण पूरा होने के बाद)
ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
अंतिम तिथि: 14 जून, 2018
नोटः विज्ञापित पदों पर केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
More Govt Jobs Visit: https://safalta.com/job-alert/