{"_id":"6291c00b303007264b0618a7","slug":"indian-army-jobs-govt-will-announce-tour-of-duty-scheme-only-25-percent-will-continue-theri-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army Jobs: जल्द हो सकती है सेना में बंपर भर्ती की घोषणा, सरकार ला रही नई योजना","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Army Jobs: जल्द हो सकती है सेना में बंपर भर्ती की घोषणा, सरकार ला रही नई योजना
Sat, 28 May 2022 12:24 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 PM IST
सार
लंबे समय से सेना में पारंपरिक भर्ती की घोषणा नहीं की गई है। इस कारण युवाओं को हताशा हो रही है। युवाओं को डर है कि भर्ती की घोषणा होने तक उनकी आयु-सीमा समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
INDIAN ARMY
- फोटो : PTI
विस्तार
लंबे समय से सेना में पारंपरिक भर्ती की घोषणा नहीं की गई है। इस कारण युवाओं को हताशा हो रही है। युवाओं को डर है कि भर्ती की घोषणा होने तक उनकी आयु-सीमा समाप्त हो सकती है। हालांकि, अब यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही सेना में बड़े स्तर की भर्ती की घोषणा कर सकती है। सरकार जल्द ही सेना भर्ती के लिए टूर ऑफ ड्यूटी योजना की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
क्या है टूर ऑफ ड्यूटी योजना?
सरकार की ओर से भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द ही नई योजना की घोषणा की जाने वाली है। इसे को टूर ऑफ ड्यूटी योजना नाम दिया गया है। इसके तहत सेना भर्ती की प्रक्रिया में परिवर्तन को प्रस्तावित किया गया है। जैसे कि अब सेना में 4 सालों की भर्ती होगी और इसके बाद सभी को रिटायर कर दिया जाएगा। हालांकि, इनमें से 25 फीसदी को वापस पूर्ण सेवा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
कभी भी हो सकती है घोषणा
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी योजना के लिए अंतिम प्रारूप पर चर्चा की गई है और इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस योजना के तहत सेना के तीनों अंग थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती के लिए नए सुझावों को प्रस्तावित किया गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हें स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये बदलाव हो सकते हैं
सेना में भर्ती के बाद प्रशिक्षण और तीन साल की सेवा के बाद सभी को रिटायर किया जा सकता है। वहीं, कुछ को पांच सालों की संविदा सेवा के बाद रिटायर किया जाएगा। इसके बाद इनमें से 25 फीसदी को वापस से पूर्ण अवधि के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के चार वर्षों की संविदा सेवा को वेतन और पेंशन के निर्धारण के लिए पूर्ण सेवा में नहीं गिना जाएगा। इस नीति के माध्यम से सरकार को काफी राशि का फायदा होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कुछ ट्रेड इस योजना में अपवाद रखा गया है।