फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army CEE Recruitment 2025: Application Deadline Extended, Register by This Date; Know Details

Agniveer Rally 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें पंजीकरण; छूट ना जाए मौका

Wed, 09 Apr 2025 08:18 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

Agniveer Rally: अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी

विज्ञापन
Indian Army CEE Recruitment 2025: Application Deadline Extended, Register by This Date; Know Details
Army Agniveer Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agniveer Rally Exam 2025: भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए एक और मौका हैं। अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत युवाओं को न केवल भारतीय सेना में सेवा का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि भी मिलेगी। 

विज्ञापन

आवेदन की तारीख बढ़ी

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख पहले 15 अप्रैल 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इस मौके का फायदा उठाकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जून में जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के लिए योग्यता

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी): उम्मीदवार को कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है। यदि उम्मीदवार के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, तो उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अग्निवीर टेक्निकल: उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में 50% अंकों (कुल मिलाकर) के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुककीपिंग में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। क्लर्क और स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास): उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास): उम्मीदवार को 8वीं कक्षा पास होना चाहिए और सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।

पद और आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनकी आयु सीमा निम्नलिखित है:
  • अग्निवीर जीडी, तकनीकी, सहायक, ट्रेड्समैन: 17.5 से 21 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2004 से 01/04/2008)
  • सैनिक तकनीकी: 17.5 से 23 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2002 से 01/04/2008)
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2000 से 01/04/2006)
  • जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक: 25 से 34 वर्ष (01/10/2025 तक)
  • जेसीओ कैटरिंग: 21 से 27 वर्ष
  • हवलदार: 20 से 25 वर्ष

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

वेतन संरचना और सेवाएं

सेवा वर्ष मासिक वेतन (₹) नकद प्राप्त (₹) कोरपस फंड (₹)
पहला वर्ष ₹30,000 ₹21,000 ₹9,000
दूसरा वर्ष ₹33,000 ₹23,100 ₹9,900
तीसरा वर्ष ₹36,500 ₹25,580 ₹10,950
चौथा वर्ष ₹40,000 ₹28,000 ₹12,000
विज्ञापन

सेवा पूरी करने के बाद, सभी अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि दी जाएगी, जिसमें जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज शामिल है। इसके अलावा, सभी अग्निवीरों को फ्री मेडिकल सुविधा, कैंटीन (CSD) की सुविधा और 48 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी मिलेगा। तकनीकी और फार्मा जैसे विशेष पदों पर अतिरिक्त भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो "पंजीकरण" पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
  • पंजीकरण के बाद, अपने ईमेल/मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और संबंधित अग्निवीर पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें। फॉर्म का प्रिंट निकालना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed