फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Airforce Recruitment 2021: 282 posts are being recruited in the Air Force, do not make these mistakes while applying or else the application will be canceled-safalta

Indian Airforce Recruitment 2021: वायुसेना में 282 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करते समय ना करें ये गलतियां वरना रद्द हो जाएगा आवेदन

Fri, 27 Aug 2021 08:57 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 27 Aug 2021 08:57 AM IST
सार

वायुसेना में ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Indian Airforce Recruitment 2021: 282 posts are being recruited in the Air Force, do not make these mistakes while applying or else the application will be canceled-safalta
airforce - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय वायुसेना के साथ काम करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के पास जबरदस्त मौका है। दरअसल इस वक्त वायुसेना में ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वायुसेना ने 7 से 13 अगस्त के रोजगार समाचार में विज्ञापन देकर ग्रुप-सी सिविलियन के कुल 282 पदों पर भर्ती किए जाने का ऐलान किया था। इस विज्ञापन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को विज्ञापन जारी होने की तारीख से एक माह के भीतर संबंधित वायुसेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। साथ ही अगर आप NDA, Airforce परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के NDA Lakshay Batch 2021 से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

किन पदों पर निकली हैं भर्ती :

आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक कुल 282 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में मुख्यालय रखरखाव कमान के 153, मुख्यालय पूर्वी वायु कमान के 32, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के 11, इंडिपेंडेंट यूनिट्स के 1, कुक (साधारण ग्रेड) के 5, मेस स्टाफ के 9,मल्टी टास्किंग स्टाफ के 18, हाउस कीपिंग स्टाफ के 15, हिंदी टाइपिस्ट के 3, लोअर डिवीजन क्लर्क के 10, स्टोर कीपर के 3, कारपेंटर के 3, पेंटर के 1, अधीक्षक (स्टोर) के 5, तथा सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के 3 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को  ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा। वायुसेना द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका आवेदन आखिरी तारीख से पहले संबंधित वायुसेना स्टेशन को प्राप्त हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करते समय ना करें ये गलतियां :

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो अपना आवेदन साधारण डाक के माध्यम से ही वायुसेना को भेजें। इस भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन में वायुसेना ने इस बात का उल्लेख किया है कि सिर्फ साधारण डाक के जरिए भेजे गए आवेदन को ही मंजूर किया जाएगा और रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के जरिए भेजे जाने वाले आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वायुसेना द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ  फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed