फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Job: india post payment bank create 3500 jobs

यहां निकलने वाली हैं सरकारी नौकरियां, 35 हजार से अधिक पद खाली

Thu, 30 Aug 2018 01:38 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Job: india post payment bank create 3500 jobs

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में जल्द ही भर्तियां होने वाली है। नौकरियों के साथ-साथ ये घर बैठे लोगों को अनेकों सुविधाएं भी प्रदान करेंगा। 1 सितंबर से पूरे देश में भर्तीयां शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि 3500 पदों के लिए ये भर्ती होने वाली है।

विज्ञापन

इंडिया पोस्ट अपने पेमेंट बैंक, बैंकिंग पेशेवरों की नियुक्ति के लिए ये भर्ती कर रहा है। इस नियुक्ति के लिए बैंक जल्द ही आवेदन निकालने वाला है। यह कदम रोजगार के नए अवसर तो देगा को बल्कि पेमेंट बैंक अपने रोजाना के परिचालन में नए बदलाव भी लाएगा।

विज्ञापन

मुख्य जानकारी
- आईपीपीबी खाते की सीमा एक लाख रुपये निर्धारित  की गई है । आईपीपीबी में चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान की सेवाएं मुहैया करायी जाएंगी।
- इसमें ग्राहकों को काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर की सेवाएं मिलेंगी।बचत खाते में फिलहाल 4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा और किसी भी सेवा के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में घर तक 2.60 लाख डाकसेवक और 40 हजार डाकिए लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इसमें आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। ग्राहक को क्यूआर कोड कार्ड के लिए खाता या अन्य नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। यह ग्राहकों के लिए सुरक्षित सेवा है।
- पहले आईपीपीबी में खर्च होने वाली राशि को 800 करोड़ थी पर अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 1435 करोड़ रुपये कर दिया है। अब 635 करोड़ रुपये की राशि में से 400 करोड़ आईटी और 235 करोड़ रुपये मानव संसाधन पर खर्च होंगे।
- शुरुआत में आईपीपीबी की देशभर में 650 शाखाएं और 3,250 एक्सेस पॉइंट होंगे। साल के अंत तक देश के सभी 1.55 लाख डाकघरों को इससे जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed