फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Recruitment 2023 Registration begins Appply online at indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट की जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, मिलेंगी 15 हजार नौकरियां

Mon, 22 May 2023 12:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 12:09 PM IST
सार

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2023 Registration begins Appply online at indiapostgdsonline.gov.in
इंडिया पोस्ट भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

इंडिया पोस्ट की जीडीएस के पदों पर भर्ती की प्रकिया 22 मई से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2023 तक है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को दो दिन 12 जून से 14 जून 2023 तक इसमें संशोधन करने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

India Post GDS पात्रता मानदंड

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में गणित और अंग्रेजी के साथ कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अन्य योग्यताओं की बात करें तो उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन

India Post GDS वेतन मान

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से  29,380 रुपये का वेतन मिलेगा। जबकि सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये का वेतन मिलेगा। 

India Post GDS ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  • अब अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।

  • निर्देशानुसार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन में विवरण सत्यापित करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब आवेदन जमा करें।

  • आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed