फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post BPM and ABPM Salary Details; GDS Recruitment 2025 registration last date soon for 21413 posts

India Post: कितनी होती है ब्रांच पोस्टमास्टर-सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर की सैलरी? इनके 21413 पदों पर चल भर्ती

Mon, 24 Feb 2025 06:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

IndiaPost: भारतीय डाक विभाग में ब्रांच पोस्टमास्टर और सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर भर्ती चल रही है। नोटिस के मुताबिक, जीडीएस भर्ती अभियान के तहत कुल 21413 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
India Post BPM and ABPM Salary Details; GDS Recruitment 2025 registration last date soon for 21413 posts
India Post GDS Vacancy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

India Post: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 21,413 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जोकि 03 मार्च, 2025 तक चलने वाली है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के 23 सर्किलों में की जा रही है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को आवेदन करने के बाद 6 से 8 मार्च 2025 तक करेक्शन करने का भी मौका दिया गया था। इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जा रही है:

विज्ञापन
  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)

India Post GDS Salary: BPM और ABPM की सैलरी कितनी होती है?

ग्रामीण डाक सेवकों को भारत सरकार की ओर से निश्चित वेतनमान दिया जाता है। नीचे आधिकारिक नोटिस के आधार पर दोनों पदों के लिए वेतनमान की जानकारी दी गई है:
 

 

पद का नाम वेतनमान (रुपये में)
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) ₹12,000 – ₹29,380
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक ₹10,000 – ₹24,470

India Post GDS Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक कौशल

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
  • 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना आवश्यक।
  • जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आवश्यक।
  • साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए (यदि उम्मीदवार के पास स्कूटी या बाइक चलाने का कौशल है, तो इसे भी स्वीकार किया जाएगा)।
  • इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया कैसी है?

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त वरीयता नहीं मिलेगी।

 

राज्य/सर्किल रिक्त पदों की संख्या आवश्यक भाषा
उत्तर प्रदेश 3004 हिंदी
उत्तराखंड 568 हिंदी
बिहार 783 हिंदी
छत्तीसगढ़ 638 हिंदी
दिल्ली 30 हिंदी
हरियाणा 82 हिंदी
हिमाचल प्रदेश 331 हिंदी
जम्मू-कश्मीर 255 हिंदी/उर्दू
झारखंड 822 हिंदी
मध्य प्रदेश 1314 हिंदी
केरल 1385 मलयालम
पंजाब 400 पंजाबी/अंग्रेजी/हिंदी
महाराष्ट्र 25 कोंकणी/मराठी
उत्तर पूर्वी क्षेत्र 1260 बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/मणिपुरी/मिज़ो
ओडिशा 1101 उड़िया
कर्नाटक 1135 कन्नड़
तमिलनाडु 2292 तमिल
तेलंगाना 519 तेलुगू
असम 1870 असमिया/बंगाली/बोडो/हिंदी/अंग्रेजी
गुजरात 1203 गुजराती
पश्चिम बंगाल 923 बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/नेपाली
आंध्र प्रदेश 1215 तेलुगू
कुल रिक्त पद 21,413 --

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाएं।
  • नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट बटन दबाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed