फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   incuding engineer 290 vacancy in jnu

बीएचयू में इंजीनियर समेत 290 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्या है लास्ट डेट

Wed, 10 Aug 2016 01:48 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला
ब्यूूराे अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
incuding engineer 290 vacancy in jnu
जाॉब बीएचयू - फोटो : thehindubusinessline
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर, मेनटेनेंस इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, व्हीकल ड्राइवर, टेक्निकल असिस्टेंट आदि के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु कुल 290 पद हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। विज्ञापित पदों पर  30/ 35/ 40/ 50/ 55 वर्ष (पदानुसार) तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आयु सीमा की गणना 27 अगस्त, 2016 के आधार पर की जाएगी। वेतनमान की जानकारी के लिए उम्मीदवार अगले पेज पर दिए हुए लिंक का अवलोकन करें।
विज्ञापन

 

incuding engineer 290 vacancy in jnu
जाॉब बीएचयू - फोटो : cpstown
27 अगस्त तक भेज सकते हैं आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.bhu.ac.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसके प्रिंटआउट को डाउनलोड कर मांगे गए सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट एंड असेस्मेंट सेल, हाल्कर हाउस, बीएचयू, वाराणसी-221005' के पते पर भेजें।  इन पदों पर सामान्य व ओबीसी वर्ग को  ग्रुप 'ए' के लिए 1,000 रुपये, ज‌बकि ग्रुप 'बी के लिए 500 रुपये जमा करने होंगे। जारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2016  एवं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2016 निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट पहुंचने ‌की अंतिम ति‌थि 27 अगस्त, 2016 है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक http://www.bhu.ac.in/rac/racuploads/2/20160725130150.pdf पर जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed