INCET 2023: इंडियन नेवी में 910 पदों पर पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें; आवेदन के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक
INCET 2023: इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें।
विस्तार
INCET 2023: भारतीय नौसेना सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई थी और आज समाप्त हो रही है, लिहाजा फटाफट आवेदन कर दें।
कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय नौसेना में कुल 910 पद भरे जाएंगे। इन पदों में चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट की रिक्तियां शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ई-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा, बाकी सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 295 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
INCET 2023: आवेदन कैसे करें
- जॉइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
- जॉइन नेवी पर क्लिक करें और एक नया ड्रॉप डाउन बो दिखाई देगा जहां 'Ways to Join' पर क्लिक करना होगा।
- अपने कर्सर को सिविलियंस पर और फिर INCET 01/2023 लिंक पर ले जाएं।
- अब अपना पंजीकरण करें।
- एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।