फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In UP Police SI Recruitment 2021 Will the Platoon Commander also get salary equal to SI-safalta

UP Police SI Recruitment 2021: क्या 9,534 पदों पर हो रही भर्ती में प्लाटून कमांडर पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को भी SI के बराबर मिलेगा वेतन

Tue, 07 Dec 2021 03:28 PM IST
Pragya Saxena Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 03:28 PM IST
सार

UP SI समेत अन्य पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा दो दिसंबर से पूरी हो चुकी है। एग्जाम समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों को इस परीक्षा की आन्सर-की जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है।  
 

विज्ञापन
In UP Police SI Recruitment 2021 Will the Platoon Commander also get salary equal to SI-safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 9,534 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो दिसंबर 2021 तक पूरी करा ली गई है। भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही इस एग्जाम के सभी प्रश्नपत्रों की आन्सर-की अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपीपीआरपीबी  ने स्वयं परीक्षा के अंतिम दिन नोटिफिकेशन जारी कर इस संबंध में सार्वजनिक तौर पर सूचना दे दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद अगर किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में पूछे गए किसी भी सवाल को लेकर कोई आपत्ति होती है तो उसे अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इस भर्ती में कुल 9,534 पद शामिल हैं, जिसमें 9,027 पद सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (SI), 484 पद प्लाटून कमांडर और 23 पद पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के हैं। इस लिखित परीक्षा के पूरे होने के बाद कई प्रतियोगी उम्मीदवारों के मन लगातार यह सवाल देखा जा रहा है कि जिन अभ्यर्थियों को प्लाटून कमांडर के लिए चयनित किया जाएगा। क्या उन्हें भी यूपीएसआई के समान वेतन दिया जाएगा या नहीं। इसी संशय को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में विस्तार से पूरी जानकारी साझा की गई है। इसके अलावा इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 
विज्ञापन

क्या SI के बराबर दी जाती है प्लाटून कमांडर को सैलरी

 यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 9,534 पदों की भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस,प्लाटून कमांडर और पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान एकसमान रखा गया है। यानी सभी पदों के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का ग्रेड-पे-4,200 व पे-बैंड-9,300-34,800 होगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू अन्य सभी सुविधाओं का भी समान लाभ दिया जाता है।     
विज्ञापन

 लिखित परीक्षा के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

 यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप
डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed