फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In UP Constable Recruitment 2022 the number of vacancies has decreased-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कम हुई है रिक्तियों की संख्या, जानें आपके ऊपर क्या होगा असर और इस बार क्या रह सकता है कटऑफ का गणित

Thu, 28 Apr 2022 01:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 28 Apr 2022 01:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती काआयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
In UP Constable Recruitment 2022 the number of vacancies has decreased-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल और फायरमैन की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के जरिए करीब 26,382 पदों को भरा जाना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड़ जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाएगा। UPPBPB इसके लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आयोजित कर रही है जिसके पूरा होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए युवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। अगरआप इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं और इसके लिए परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार कम हो गई है रिक्तियों की संख्या :

कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन की वर्तमान भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इस भर्ती में रिक्तियोंकी संख्या इसकी पिछली भर्ती से काफी कम है। दरअसल कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके जरिये कॉन्स्टेबल के49,568 पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, वर्तमान भर्ती में 20 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए इस भर्ती में रिक्तियों कीसंख्या कम होने का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।

विज्ञापन

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

राज्य में इससे पहले 2018 के आखिर में 49,568 पदों के लिए आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों लिए कटऑफ 185.3465 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 172.3272 मार्क्स, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 145.3909 मार्क्स तथा अनुसूचितजनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 114.1932 मार्क्स गया था। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती कीतुलना में 10 से 12 मार्क्स अधिक रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

राज्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन UPPBPB द्वारा इस संबंध में अभी कोईसूचना नहीं दी गई है। हालांकि इस भर्ती के आयोजन के लिए UPPBPB ने परीक्षा एजेंसियों से पांच अप्रैल को अपनी निविदाएं जमा करने को कहा था। यहउम्मीद जताई जा रही है कि अगर बोर्ड जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन कर लेती है तो इस भर्ती का नोटिफिकेशन अप्रैल महीने में ही जारी किया जा सकताहै। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed