UP Board Exams 2022: 2020 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में समान अंक लाकर 33 छात्रों ने बनाई थी जगह, जानें कितने मार्क्स लाकर ये छात्र बनें टॉपर
उत्तर प्रदेश में इस साल आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन राज्य में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) द्वारा राज्य में इस साल आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है। डेटशीट जारी करने के संबंध में UPMSB ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन राज्य में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद किया जा सकता है। छात्रों की इस संबंध में जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो,इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से safalta school classes से जुड़ सकते हैं।
2020 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में 33 छात्रों ने बनाई थी जगह :
उत्तर प्रदेश में 2020 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप 10 में 33 छात्रों ने जगह बनाई थी। इनमें से पहले स्थान पर बागपत की रिया जैन,दूसरे स्थान पर बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा और तीसरे स्थान पर बाराबंकी के ही योगेश प्रताप ने जगह बनाई थी। इसके अलावा चौथे स्थान पर तीन छात्रों ने,पांचवे स्थान पर तीन छात्रों ने, छठे स्थान पर 4 छात्रों ने सातवें स्थान पर 5 छात्रों ने, आठवें स्थान पर 5 छात्रों ने, नौंवे स्थान पर 6 छात्रों ने और दसवें स्थान पर 4छात्रों ने संयुक्त रुप से जगह बनाई थी।
कितना मार्क्स लाकर इन छात्रों ने टॉप 10 में बनाई थी जगह :
2020 की बोर्ड परीक्षा में रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था जबकि, दूसरे स्थान पर रहे अभिमन्यु वर्मा ने इस परीक्षा में 95.83प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रहे योगेश प्रताप ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके अलावा चौथे स्थान पर रहे छात्रों ने 94.83 प्रतिशत,पांचवे स्थान पर रहे छात्रों ने 94.67 प्रतिशत, छठे स्थान पर रहे छात्रों ने 94.50 प्रतिशत, सातवें स्थान पर रहे छात्रों ने 94.33 प्रतिशत, आठवें स्थान पर रहे छात्रों ने 94.17प्रतिशत, नौंवे स्थान पर रहे छात्रों ने 94 प्रतिशत और दसवें स्थान पर रहे छात्रों ने 93.83 प्रतिशत मार्क्स लाकर टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई थी।
सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।