फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IMD Registration 2025 Application window 134 Meteorological Department posts about close Fill form quickly usi

IMD Registration 2025: मौसम विभाग में 134 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, फटाफट इस लिंक से भरें फॉर्म

Fri, 12 Dec 2025 05:28 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Fri, 12 Dec 2025 05:28 PM IST
सार

IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो जल्द बंद होने वाली है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख और प्रक्रिया...
 

विज्ञापन
IMD Registration 2025 Application window 134 Meteorological Department posts about close Fill form quickly usi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepic

विस्तार

भारत मौसम विभाग (IMD) में 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो तुरंत अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। विभाग ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट से लेकर साइंटिफिक और एडमिन असिस्टेंट तक कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। हर पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

IMD भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए विभाग ने पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के विभिन्न ग्रेड (E, III, II, I) के लिए उम्मीदवारों के पास एमएससी, बीटेक, बीई जैसी डिग्रियां अनिवार्य हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले तथा पीएचडी या एमटेक डिग्री वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी। वहीं वैज्ञानिक सहायक पद के लिए विज्ञान, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम में स्नातक होना आवश्यक है। व्यवस्थापक सहायक पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक और कंप्यूटर दक्षता अनिवार्य है।

विज्ञापन

आयु सीमा

आईएमडी ने भर्ती के लिए पद के आधार पर अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई पद के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-III के लिए 45 वर्ष, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II के लिए 40 वर्ष और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के लिए 35 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से स्क्रीनिंग और इंटरव्यू पर आधारित है। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। जिसके आधार पर चयन होगा। जरूरी बात है कि इंटरव्यू में आने के लिए किसी प्रकार का टीए या डीए नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न नियम फॉलों करने होंगे-

  • सबसे पहले IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में IMD Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पोस्ट चुनकर आवेदन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आवेदन सबमिट करने से पहले अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि कोई भी जानकारी अधूरी, गलत या अस्पष्ट न हो, क्योंकि ऐसे आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज लाना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed