{"_id":"6505973300e4a929a50d9e5a","slug":"iit-kanpur-junior-technician-and-other-posts-recruitment-2023-apply-at-iitk-ac-in-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur Recruitment 2023: जूनियर तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-शर्तें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IIT Kanpur Recruitment 2023: जूनियर तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-शर्तें
Sat, 16 Sep 2023 05:37 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:37 PM IST
सार
IIT Kanpur Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विस्तार
IIT Kanpur Junior Technician Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईआईटी कानपुर की इस भर्ती अभियान के तहत 85 गैर शैक्षणिक पदों पर जूनियर तकनीशियन और अन्य भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Kanpur Recruitment आवेदन शुल्क
ग्रुप ए पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। जबकि PwD और महिला उम्मीदवारों को ग्रुप A के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि ग्रुप बी और सी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है और एससी/एसटी/PwD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
IIT Kanpur Recruitment चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा
-
कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण