फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIIT Recruitment 2022: IITT Vadodara Invites Application for Faculty Posts Apply Here Govt Teaching Jobs

IIIT Recruitment 2022: ट्रिपल आईटी वडोदरा ने इन पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी, जानें पात्रता

Sat, 02 Apr 2022 09:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

IIIT Vadodara Recruitment 2022: यूजीसी और एआईसीटीई के मानदंडों के अनुसार, पात्रता और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IIIT Recruitment 2022: IITT Vadodara Invites Application for Faculty Posts Apply Here Govt Teaching Jobs
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIIT Recruitment 2022: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, वडोदरा (ट्रिपल आईटी) वडोदरा ने अपने यहां रिक्त फैकल्टी पदों (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 एवं 2) को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए है। यूजीसी और एआईसीटीई के मानदंडों के अनुसार, पात्रता और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करने और पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट iiitvadodara.ac.in पर आधिकारिक अधिसूचना उपलब्ध है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

IITT Vadodara Recruitment: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता शर्तें

ट्रिपल आईटी, वडोदरा में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उममीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अकादमिक अनुभव भी होना जरूरी हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता संबंधी शर्तों एवं अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIIT Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

ट्रिपल आईटी, वडोदरा में पहले कार्यरत सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। वहीं, एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 295 रुपये और शेष अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

विज्ञापन

IITT Vadodara Recruitment जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?

  1. प्रोफेसर पद के लिए वेतन पे-लेवल 14-ए के तहत 1,59,100 रुपये से 2,20,200 रुपये प्रति माह तक 
  2. एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए वेतन पे-लेवल 13-ए-2 के तहत 1,39,600 रुपये से 2,11,300 रुपये प्रति माह तक
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 पद के लिए वेतन पे-लेवल 12 के तहत 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये प्रति माह तक  
  4. असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 पद के लिए वेतन पे-लेवल 11 के तहत 68,900 रुपये से 1,17,200 रुपये प्रति माह तक  

 

IIIT Vadodara Recruitment आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ पूरा आवेदन विधिवत रूप से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट द्वारा दिए गए पते पर आवेदन शुल्क रसीद सहित 22 अप्रैल, 2022 तक पहुंचा सकते हैं।  

रजिस्ट्रार, 
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, वडोदरा

ब्लॉक नंबर 9, सीआईओ गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस,
सेक्टर-28, गांधीनगर, गुजरात-382028

 

 

IIIT Recruitment: आवेदन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट iiitvadodara.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन के ऐकेडमिक में जाकर फैकल्टी भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन नोटिफिकेशन प्रदर्शित होंगे, इसमें से गूगल फॉर्म पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  5. डाउनलोड किए गए आवेदन में पूछी गई जानकारी भरें और दिए गए पते पर जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed