RRB Group D Exam 2022: परीक्षा शुरू होने में बचा है लगभग 100 दिनों का समय, अगर नौकरी करनी है पक्की तो इस तरीके से करें तैयारी
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। रेलवे ने एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि इस परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। साथ ही रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि इस भर्ती में अब सिर्फ एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाएगा। मार्च 2019 में ही निकली इस भर्ती के लिए कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजहसे अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट लिया जाएगा।
इन टिप्स के साथ करें तैयारी:
इस भर्ती के लिए परीक्षा जुलाई महीने में हो सकती है। इसलिए इन बचे हुए दिनों में अभ्यर्थी सही तरीके से तैयारी कर अपना सिलेक्शन पक्का कर सकते हैं।
1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी :
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ कोदेखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।
2. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने ले लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्सबनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे।
3. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई :
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसेविषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं। साथ ही पढ़ाई केदौरान आप इंटरनेट की भी मदद ले सकते हैं।
4. खुद को हमेशा फोकस और मोटिवेटेड रखें :
परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आपको अपने दिमाग को भटकने नहीं देना चाहिए। अब परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए एक रूटीन बनाकर बेहदफोकस के साथ पढाई करें। ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
5. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगातथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी केलिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच औरफ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आपइन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भीलाभ उठा सकते हैं।